पुरुष ज्यादा होते हैं प्रोस्टेट कैंसर के शिकार, जानें इसके लक्षण और बचाव

पुरुष ज्यादा होते हैं प्रोस्टेट कैंसर के शिकार, जानें इसके लक्षण और बचाव

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह के रोग सामने आ रहे हैं। उन्हीं में कई सामान्य हैं तो कई खतरनाक हैं। वहीं आधुनिक समय में कैंसर एक ऐसा रोग बन गया है जिससे काफी लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए कैंसर जानलेवा बीमारी है। वहीं कैसर कई तरह के होते हैं और सभी घातक हैं। लेकिन प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों को ज्यादा परेशान कर रही है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ये बीमारी काफी तेजी से बढ़ती चली जा रही है। ऐसी स्थिति में इसके लक्षणों को जानना काफी जरूरी है। तभी लक्षण दिखने पर शुरू में ही इसका इलाज कराया जा सके।

पढ़ें- इरफान खान का हुआ निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित, जानें पूरी जानकारी

आपको बता दें कि ये बीमारी तकरीबन 80 साल के बाद के लोगों को अधिक अपना शिकार बनाती है लेकिन आजकल ये गलत लाइफस्टाइल की वजह से 40 के उम्र में भी हो सकता है। ऐसे में इसके विषय में जानना काफी जरूरी है। आमतौर पर प्रोस्टेट का साइज 20 ग्राम होता है, जो कई कारणों की वजह से 80 से 100 ग्राम तक हो जाता है। यही कारण बनता हैं प्रोस्टेट कैंसर। अगर इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान का समय पर इसका इलाज किया जाए तो  इसका इलाज किया जा सकता है। 

आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2020 तक प्रोस्टेट कैंसर के मामले दोगुने हो जाएंगे। कैंसर रिजिस्ट्री से पता चलता है कि दिल्ली के पुरुषों में पाए जाने वाले कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो सभी तरह के कैंसर का लगभग 6.78 फीसदी है। जानिए प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण और कैसे करे बचाव। 

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

  • पेशाब करते वक्त जलन होती है।
  • शरीर में लगातार दर्द बना रहना।
  • ज्यादा देर पेशाब को रोका न पाना। यानी कि अधिक तकलीफ हो।
  • पेशाब करते समय खून का आना।
  • पेशाब रुक-रुक कर आता है, जिसे कमजोर या टूटती मूत्रधारा कहते हैं।
  • कमर के निचले हिस्से या कूल्हे या जांघों के ऊपरी हिस्से में जकड़ाहट रहती है। इसके साथ ही अधिक दर्द होता है। 
  • रात में पेशाब करने में दिक्कत होना।
  • रात के समय बार-बार पेशाब आता है। जो कि सामान्य अवस्था से ज्यादा बार जाना पड़े।

ऐसे करें खुद का बचाव

  • अधिक से अधिक फ्रेश फल और सब्जियों का सेवन करे। 
  • अधिक मैदा और चीनी वाली चीजों से दूर बाए
  • रात को खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहले जरूर।
  • कुलथ की दाल भी प्रोस्टेट कैंसर के लिए लाभदायक है। इसके लिए रात को सोने से पहले कुलथ की दाल भिगो दें। दूसरे दिन इसका काढ़ा बना लें। इसके अलावा आप इसकी दाल का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें इसकी तासीर गर्म होती है इसके साथ आप हींग और सेंधा नमक भी डाल सकते हैं। जिन लोगों को रूक रूक के पेशाब आता है या फिर प्रोस्टेट है तो उसमें लाभ मिलेगा।
  • 20-25 एमएल व्हीट ग्रास, 4-5 इंच गिलोय, 25-50 एमएल एलोवेरा, 11-21 तुलसी की पत्तियां, 7-11 पत्तियां नीम नीम की लेकर इसका काढ़ा बना लें। इसका सेवन करने से आपको प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 
  • लौकी में 7 तुलसी की पत्तियां और 5 काली मिर्च डालकर इसका जूस बना लें। इसका रोजाना सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर के साथ कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, क्या होता है सर्वाइकल कैंसर और इसके लक्षण?

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।